ईरानी राष्ट्रपति की चेतावनी, इजरायल ने कोई भी हरकत की तो ईरानी सेना बनाएगी निशाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj Tak
ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल उनके देश के खिलाफ कोई भी कदम उठाता है, तो ईरानी सेना इजरायल को निशाना बनाएगी। जब ईरान की परमाणु क्षमताओं पर लगाम लगाने के लिए एक समझौते पर वार्ता रुकी है, तब रईसी ने इजरायल को ये धमकी दी। रईसी ईरानी सेना की वार्षिक परेड में एक भाषण के दौरान सीधे इजरायली प्रशासन को धमकी दे रहे थे।
