जमतारा के कांग्रेस विधायक का आपत्तिजनक बयान, कहा- 'कंगना के गाल से भी ज्यादा चिकनी सड़कें बनवाऊंगा'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा की सड़कें कंगना रनौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी होंगी। अंसारी द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में कांग्रेस नेता को यह कहते हुए सुना जाता है कि कंगना के गाल जैसी चिकनी सड़कों का उपयोग आदिवासी समुदाय के बच्चे और राज्य के युवा करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी 14 विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा।
