आईएसआईएल, अलकायदा और अन्य आतंकी संगठन अब भी सीमापार से फैला रहे आतंकवाद: टीएस तिरुमूर्ति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The print
सोमवार को यूएन में भारतीय प्रतिनिधि और यूएनएससी की आतंकरोधी कमेटी के अध्यक्ष टीएस तिरुमूर्ति ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आईएसआईएल, अलकायदा और संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्गीकृत किए गए आतंकी संगठन अब भी कुछ देशों में और सीमापार आतंकवाद फैलाने में जुटे हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापते हुए अपनी जर्जर अर्थव्यवस्था से ध्यान भटकाने का प्रयास किया।
