ISIS ने गौतम गंभीर को दी जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: money control
गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें आईएसआईएस कश्मीर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। सांसद गौतम गंभीर की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। उनके आधिकारिक ई-मेल पर बीती रात करीब साढ़े 9 बजे आईएसआईएस कश्मीर ने उन्हें धमकी भरा मेल भेजा।
