बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले और इस्कॉन मंदिर में हुई तोड़फोड़ के खिलाफ इस्कॉन से जुड़े श्रद्धालुओं ने आज विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन दुनिया के 150 देशों में स्थित 700 इस्कॉन मंदिरों पर चल रहा है। 16 अक्तूबर को बांग्लादेश के नोआखाली में उपद्रवी भीड़ ने इस्कॉन मंदिर पर हमला किया। इस दौरान भीड़ ने मंदिर परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की, जिसमें से श्रद्धालु की मौत भी हो गई थी।
