अफगानिस्तान में शांति प्रयासों को लेकर इस्लामिक रिपब्लिक और तालिबान की वार्ता खत्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान और तालिबान के उच्च पदस्थ प्रतिनिधिमंडलों ने दो दिनों की वार्ता समाप्त की। जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा कहा गया कि दोनों पक्ष देश के नागरिक बुनियादी ढांचे की रक्षा करने, नागरिक हताहतों को रोकने और मानवीय सहायता में सहयोग करने पर सहमत हुए। हालांकि, देश में शांति और स्थिरता बनाए रखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच में अभी तक कोई समझौता नहीं हो सका।
