इस्लामिक स्टेट ने ली गुरुद्वारे पर हमले की जिम्मेदारी, पैगंबर के अपमान का बदला बताया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अफगानिस्तान की राजघानी काबूल में शनिवार को गुरुद्वारा पर हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है। समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी संगठन के स्थानीय सहयोगी ने अपने टेलीग्राम चैनल पर बताया कि यह हमला भारत के भाजपा नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद के अपमान के जवाब में किया गया है। बता दें कि इस आतंकवादी हमले में दो लोगों की जान चली गई थी।