इजरायल ने गाजा की ओर बनाई 65 किलोमीटर लंबी हाइटेक 'दीवार'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: france24
इजरायल ने गाजा से होने वाले हमास के हमलों को रोकने के लिए हाइटेक दीवार बनाई है। यह दीवार 'लोहे की दीवार' 65 किलोमीटर लंबी है और अंडरग्राउंड सेंसर, रेडार और कैमरों से लैस है। इस दीवार को पार करने की कोशिश करने पर दुश्मन सुरक्षा बलों की निगाह में आ जाएंगे। साढ़े तीन साल के निर्माण के बाद इजरायल ने इसका निर्माण पूरा किया। इजरायल ने 2007 से ही यहां ब्लाकेड कर रखा है।
