इजराइल ने गाजा पट्टी पर रोका हमला, मिस्र की मध्यस्थता के बाद युद्धविराम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इजराइल ने गाजा पट्टी पर किए जा रहे हमले रोक दिए हैं। रविवार देर रात दोनों देश मिस्र की मध्यस्थता के बाद युद्धविराम के लिए तैयार हुए। हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हुई, जिसमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, 300 से ज्यादा लोग घायल हुए। इन हमलों में इस्लामिक जिहाद का एक कमांडर खालिद मंसूर और मारा गया। इसके पहले तायसीर जबारी भी मारा गया था।
