इजरायल में कैंसर मरीजों को दवा पहुंचाने के लिए तैनात होंगे रोबोट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Yahoo
इजरायल के सबसे बड़े अस्पताल का कैंसर विज्ञान विभाग अब मरीजों की तीमारदारी के लिए रोबोट्स की तैनाती करेगा। अगले महीने से जब शीबा मेडिकल सेंटर के ऑन्कोलॉजी विभाग को कैंसर की दवाई की जरूरत होगी तो देश में निर्मित ये रोबोट इन दवाइयों को सीधे उस नर्स तक पहुंचाएंगे, जिन्होंने इस दवाई की मांग की है। शीबा में क्लिनिकल फार्माकोलॉजी के निदेशक रोनेन लोबस्टिन ने ये जानकारी दी है।
