अगले हफ्ते भारत दौरे पर आएंगे इजरायली रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह से मिलकर दस्तावेजों पर करेंगे हस्ताक्षर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज अगले हफ्ते भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान वह दोनों देशों के तीन दशक पुराने राजनीतिक संबंधों में मजबूती लाएंगे। पहले उनकी यह यात्रा मार्च में हो रही थी। लेकिन कोरोना मामलों के चलते और इजराइल में जारी आतंकी हमलों के कारण उनकी यात्रा तब रद्द कर दी गई थी। अभी उनके कार्यालय से यात्रा के विवरण का कोई खुलासा नहीं हुआ।
