अपनी भारत यात्रा से कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाए गए इजरायली पीएम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
इजरायली पीएम नफ्ताली बेनेट अपनी भारत यात्रा से कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इजरायली पीएमओ ने बताया कि नफ्ताली फिलहाल अच्छा महसूस कर रहे हैं और होम आइसोलेशन में काम कर रहे हैं। बीते दिनों नफ्ताली अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन से मिले थे। वहीं रविवार को बेनेट उत्तरी इज़रायली शहर हदेरा भी गए थे जहां कथित तौर पर जिहादी इस्लामिक स्टेट ग्रुप के हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए थे।
