पीएम मोदी के बुलावे पर अप्रैल की शुरुआत में भारत दौरे पर आएंगे इजरायली पीएम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत-इजरायल राजनयिक संबंधों की स्थापना के 30 साल पूरे होने की वर्षगांठ के अवसर पर अप्रैल महीने की शुरुआत में पीएम मोदी के बुलावे पर इजरायली पीएम नफ्ताली बेनेट भारत दौरे पर आएंगे। 2 अप्रैल 2022 को वो भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करेंगे। हालांकि पीएम मोदी और नफ्ताली बेनेट की पहली मुलाकात पिछले साल अक्तूबर में ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के मौके पर हुई थी।
