दुबई पहुंचे नफ्टाली बेनेट, बतौर इजराइली प्रधानमंत्री किसी नेता पहला यूएई दौरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट ने रविवार को दुनिया को चौंका दिया। बेनेट ने रविवार सुबह बताया कि वे आज ही संयुक्त अरब अमीरात जा रहे हैं। इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशन शुरू हुए अभी कुछ महीने ही बीते हैं। इजराइल 1948 में बना था। उसके बाद किसी भी इजराइली प्रधानमंत्री की यह पहली संयुक्त अरब अमीरात विजिट है। रविवार शाम को नफ्टाली अबुधाबी पहुंच गए।
