लगातार तीसरे दिन आईटी विभाग द्वारा बीबीसी दफ्तरों का सर्वे जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
आयकर विभाग लगातार तीसरे दिन बीबीसी के दफ्तरों का सर्वे कर रहा है। बीबीसी के कर्मचारियों को कहा गया है कि अगले नोटिस तक सभी वर्क फ्रॉम होम करें। आयकर विभाग के अधिकारी कुछ कर्मचारियों से वित्तीय डेटा एकत्र कर रहे हैं और बीबीसी के इलेक्ट्रॉनिक और पेपर डेटा की प्रतियां बना रहे हैं। भारत में मुंबई और दिल्ली में स्थित बीबीसी के दफ्तरों पर यह सर्वे चल रहा है।
