गुजरात हीरा समूह पर आयकर विभाग का छापा, करोड़ों की कर चोरी का दावा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Financial Express
सीबीडीटी ने कहा कि आयकर विभाग ने गुजरात के प्रमुख हीरा निर्माता और निर्यातक पर छापेमारी में करोड़ों रुपये की कर चोरी का पता लगाया। 22 सितंबर को गुजरात के सूरत, नवसारी, मोरबी और वांकानेर और महाराष्ट्र के मुंबई में समूह के 23 परिसरों में तलाशी शुरू की गई। बता दें निर्धारिती ने लगभग 518 करोड़ रुपये के छोटे पॉलिश किए हुए हीरों की बेहिसाब खरीद और बिक्री की है।"
