कोविड-19 संकट से सीखे गए सबक पर निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी: निर्मला सीतारमण
Shortpedia
Content Team
Image Credit: bharattimes
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत ने कोविड-19 संकट से जो सबक सीखे हैं उन पर निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महामारी के बाद दुनिया पहले की तरह नहीं होगी. वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘मेरे हिसाब से (कोविड-19 संकट से सीखे गए) सबक पर निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी.’’ सीतारमण ने कहा कि वे उस तरह के उपाय नहीं थे, जो भारत अकेले कर रहा था.