भारत पहुंचे इटली के विदेश मंत्री माइओ, आज जयशंकर संग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इटली के विदेश मंत्री लुइगी डी माइओ दोनों देशों की साझेदारी को और बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को भारत पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। ट्वीट में बताया गया कि इटली के विदेश मंत्री के साथ उच्चस्तरीय अधिकारी और कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल भी आया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को उनसे द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और 2020-24 कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
