शाही परिवार की बात को समझना लोगों के लिए मुश्किल: प्रिंस विलियम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nypost
ब्रिटेन में किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक से पहले राजपरिवार को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा था। इसी बीच, प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस विलियम ने कहा है कि शाही परिवार की बात को समझना लोगों के लिए कभी-कभी कठिन होता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह दावा किया। साथ ही उन्होंने यूनाइटेड किंगडम में बेघर लोगों के लिए किए जा रहे अपने कामों के बारे में भी बताया।
