इवांका ट्रंप ने चुनावी धांधली के आरोप खारिज किए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका में 6 जनवरी 2021 को यूएस कैपिटल पर पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के समर्थकों द्वारा हमले के मामले की गुरुवार को आगे सुनवाई हुई। इसे 2020 के चुनाव में ट्रंप की हार को पलटने की कोशिश माना था। अमेरिकी संसद के बाहर ऐतिहासिक प्रदर्शन व हिंसा हुई थी। अमेरिकी संसद की कमेटी के समक्ष ट्रंप की बेटी इवांका ने अपनी गवाही में चुनाव में धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज किया।
