जेल अधीक्षक पर कैदी की पीठ पर आतंकवादी लिखने का आरोप, जांच के आदेश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: twitter
पंजाब के बरनाला में एक विचाराधीन कैदी ने जेल अधीक्षक पर यातना देने और पीठ पर 'आतंकवादी' शब्द लिखने का आरोप लगाया है। 28 वर्षीय कैदी करमजीत सिंह ने मानसा जिले की अदालत में NDPS कानून के तहत दर्ज मामले की सुनवाई के दौरान यह आरोप लगाया। मामला सामने आने के बाद पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।