x

नार्वे, इराक और ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों से जयशंकर ने की मुलाकात, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Dainik Jagran

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयार्क में नार्वे, इराक और ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों संग बातचीत की। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अमेरिका का दौरा करने वाले हैं। उनसे पहले जयशंकर यूएनजीए के साथ-साथ बहुपक्षीय और द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय विदेश मंत्री G4 विदेश मंत्रियों की बैठक में 26 सितंबर को हिस्सा लेंगे। हालांकि अभी इस बैठक के बारे में पुष्टि नहीं हुई है।