पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर की मौत की खबर को जैश ए मोहम्मद ने नकारा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रविवार देर शाम से पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर की मौत की खबरें आ रही हैं. जहां एक वायरल रिपोर्ट में कहा गया कि मसूद भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में आतंकी शिविर पर हमले में मारा गया है, तो दूसरी ओर किडनी फेल होने या फिर लीवर कैंसर के मौत की बात कही जा रही है. लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसी इसे पाक नई चाल के तौर पर ले रही हैं. हालाकि इस बात की पुष्टि पाकिस्तान ने नहीं की है लेकिन जैश ए मोहम्मद की तरफ से बयान आया है कि मसूद अजहर सही सलामत है.
