जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का हार्ट अटैक के चलते निधन, भारत जोड़ो यात्रा रुकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
जालंधर के सांसद संतोख चौधरी को हार्ट अटैक आया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका देहांत हो गया। इसके बाद यात्रा रोक दी गई। इससे पहले जालंधर में दाखिल होने के मकसद से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने अपने कदम बढ़ाए थे। कपूरथला व जालंधर पुलिस के करीब एक हजार जवान सुरक्षा में लगे। सुबह सात बजे यात्रा लुधियाना के लाडोवाल से शुरू हुई।
