जमात-ए-इस्लामी हिंद ने जहांगीरपुरी हिंसा को पुलिस की ढिलाई करार दिया, कहा- पहले से रची गई थी साजिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
हालिया जमात-ए-इस्लामी हिंद का प्रतिनिधिमंडल जहांगीरपुरी हिंसा के बाद मुस्लिम समुदाय से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने हिंसा की वजह पुलिस की ढिलाई को बताया और कहा कि ये पहले से रची गई एक साजिश थी। पहले भी दो बार जुलूस निकाला गया था। इफ्तार और नमाज के ठीक समय तीसरा जुलूस निकाला गया। पुलिस की अनुमति के बिना ये जुलूस निकाले गए। जुलूस में शामिल लोग भड़काऊ नारे लगा रहे थे।
