जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ के बीच सेना ने बच्चों सहित 60 लोगों को बचाया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही है। सेना और आतंकियों की आए दिन मुठभेड़ हो रही है। शनिवार को भी कश्मीर के कुलगाम क्षेत्र में भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान मौके पर स्कूल सहित आबादी क्षेत्र को देखते हुए सेना ने लोगों को बचाने पर भी ध्यान दिया। सेना अब तक स्कूली बच्चों सहित कुल 60 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। इसके अलावा दो आतंकियों को भी मार गिराया है।