जम्मू का महिला कॉलेज अब गांधीनगर पदमा सचदेव तो सांबा डिग्री कॉलेज प्रेमचंद डोगरा के नाम से जाना जाएगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: hrw
जम्मू-कश्मीर सामान्य प्रशासनिक विभाग ने सरकारी स्कूलों, सड़कों और भवनों का नाम शहीदों व प्रमुख हस्तियों के नाम पर किया। ऐसे 76 संस्थानों की सूची जारी की गई है। सूची के मुताबिक, जम्मू का महिला कॉलेज अब गांधीनगर पदमा सचदेव तो सांबा डिग्री कॉलेज प्रेमचंद डोगरा के नाम से जाना जाएगा। गवर्नमेंट मॉडल आईसीटी ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल आरएस पुरा जम्मू अब मेजर अरविंद बजाला के नाम से जाना जाएगा।
