देशभर में जन्माष्टमी की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई
Shortpedia
Content Team![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/09/07/1694066199.jpg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: shortpedia
देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है. इस खास पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई संदेश में कहा, मैं सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की बधाई देती हूं. जन्माष्टमी का त्योहार हमें भगवान श्रीकृष्ण के गीता के उपदेश को समझने, अमल में लाने और निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है. भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी मानवता को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है.