क्वाड लीडर्स समिट में जापानी पीएम बोले, "यूक्रेन पर रूसी आक्रमण संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Economic Times
क्वाड लीडर्स समिट में जापान के पीएम फूमियो किशिदा ने हाल ही में कहा कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निहित सिद्धांतों को पूरी तरह से चुनौती देता है। उन्होंने कहा कि हमें आसियान, दक्षिण एशिया के साथ-साथ हिंद प्रशांत देशों की आवाजों को ध्यान से सुननी चाहिए, ताकि सहयोग को और आगे बढ़ाया जा सके, जो कि तत्काल मुद्दों को हल करने के लिए अनुकूल हो।
