जयललिता की मौत मामले में नया मोड़, अपोलो ने की 21 मेडिकल एक्सपर्ट टीम के गठन की मांग
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता की मौत का मामला एक बार फिर विवाद में है.शुक्रवार को अरुमुगस्वामी आयोग को दिए गए हलफनामे में अपोलो हॉस्पिटल ने मेडिकल टीम के गठन की मांग की है.अस्पताल ने कहा कि जयललिता के इलाज से जुड़ी मेडिकल साइंटिफिक तथ्यों की सही तरह से व्याख्या हो.वहीं आरोप लगाया कि मेडिकल शब्दावली और बयानों को गलत तरीके से जांच आयोग के सामने पेश किया गया, उसमें तमाम खामियां हैं.अगर आयोग के सामने गलत रिकॉर्ड पेश होगा, तो जांच आयोग सही फैसला नहीं ले पाएगा.
