भारत को मिली बड़ी जीत, UN ने आतंकी मसूद अजहर को घोषित किया 'ग्लोबल टेररिस्ट'
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बुधवार को भारत को बड़ी जीत हासिल हुई है. दरअसल UNSC ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है. UNSC में भारत के प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि मसूद अजहर का नाम संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंधित सूची में जुड़ गया है. चीन लगातार अपनी वीटो का इस्तेमाल कर रोड़ा अटकाता रहा है, लेकिन इस बार उसने अपनी रोक हटा ली है.
