8 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में झारखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समेत 10 लोग बरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
बीते दिन धनबाद की स्पेशल कोर्ट ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश समेत 10 लोगों को बरी किया। दरअसल झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 के दाैरान तेनुघाट में चुनाव प्रचार के दाैरान जैन धर्मशाला, पेटरवार में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में बिना अनुमति के राजनीतिक बैठक आयोजित हुई थी। तभी का ये आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामला है।
