झारखंड कोयला लिंकेज घोटाला: कई कंपनियों के 14 ठिकानों पर ईडी का छापा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Live hindustan
प्रवर्तन निदेशालय की विभिन्न टीमों ने आज झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के पूर्व कर्मचारी अशोक कुमार और एहसान अंसारी के ठिकानों पर छापेमारी की। वहीं, रांची और हजारीबाग के 14 ठिकानों पर जांच चल रही है। कोयला लिंकेज के दुरुपयोग के मामले में ईडी ने झारखंड खनिज विकास निगम के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक कुमार सिंह के आवासों और ठिकानों के अलावा कई अन्य कंपनियों के खिलाफ छापेमारी की।
