झारखंड में बेरोजगारों को मिल रहा 5,000 रुपये का प्रोत्साहन भत्ता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
झारखंड की सोरेन सरकार ने मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को प्रोत्साहन भत्ता देने का ऐलान किया है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत झारखंड में तकनीकी रूप से प्रशिक्षित और नेशनल स्किल डेवलपमेंट एजेंसी से प्रमाणित बेरोजगार जो किसी भी रोजगार या स्वरोजगार में नहीं हैं उन्हें साल में एक बार पांच हजार रुपये श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से दिए जाएगें।
