x

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक करोड़ रुपये का ईनामी नक्सली नेता गिरफ्तार

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

शुक्रवार सुबह रांची पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी, जब उसने एक करोड़ रुपये के ईनामी नक्सली किशन दा उर्फ प्रशांत बोस को गिरफ्तार कर लिया। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य किशन को सरायकेला के चांडिल कांड्रा चौका मार्ग पर गिरफ्तार किया गया था। उसे नक्सलियों का बड़ा विचारक माना जाता है और उसका काम अलग-अलग राज्यों में घूमकर माओवादी विचारधारा का प्रसार करना था।