झारखंड का 22वां स्थापना दिवस, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने किया बिरसा मुंडा को याद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
झारखंड के 22वें स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने रांची पहुंचकर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बिरसा मुंडा को नमन किया। उन्होंने लिखा, 'आपको जनजातीय गौरव दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी शत-शत नमन।' पीएम मोदी ने कहा कि, 'भगवान बिरसा मुंडा केवल हमारी राजनीतिक आजादी के महानायक ही नहीं बल्कि वह हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे।'