x

जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने पालनपुर सर्किट हाउस से किया गिरफ्तार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

कांग्रेस के वडगाम विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने पालनपुर सर्किट हाउस से बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे गिरफ्तार किया। यह जानकारी मेवाणी की टीम से जुड़े एक कार्यकर्ता ने दी है। उन्होंने कहा, "पुलिस ने अभी तक हमारे साथ एफआईआर की प्रति साझा नहीं की है। प्रथम दृष्टया में हमें उनके खिलाफ असम में दर्ज कुछ मामलों के बारे में सूचित किया गया है।"