जिंदल के परिवार ने छोड़ा दिल्ली, मिल रही जान से मारने की धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
बीजेपी से निष्कासित नवीन कुमार जिंदल ने बताया है कि लगातार मिल रही धमकी के चलते उनका परिवार दिल्ली छोड़कर अन्य शहर में शिफ्ट हो गया है। हालांकि, वह दिल्ली में ही हैं। आलाकमान ने रविवार को दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। पार्टी ने कहा था कि सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों ने सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का काम किया।
