पुलिसकर्मियों के लिए 20,000 से अधिक बुलेटप्रूफ जैकेट और हेडगियर खरीदेगी जम्मू-कश्मीर सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Greater Kashmir
जम्मू-कश्मीर सरकार राज्य के पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए जल्द ही बुलेटप्रूफ जैकेट और हेडगियर खरीदेगी। 20,000 से अधिक बुलेटप्रूफ जैकेट और हेडगियर खरीदने का फैसला किया गया है। जम्मू-कश्मीर सरकार पुलिसकर्मियों के लिए 11,900 बुलेटप्रूफ हेडगियर और 8,200 जैकेट खरीदेगी। ये सुरक्षा उपकरण तीन श्रेणियों- छोटे, मध्यम और बड़े में मिलेंगे। कुल 11,900 बुलेटप्रूफ हेडगियर में से 4,900 जम्मू-कश्मीर पुलिस और 7,000 सीआरपीएफ जवानों को मिलेंगे।
