15 साल पहले ही कहा था दुनिया में सबसे ज्यादा करीब होंगे भारत-अमेरिका: बाइडेन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Lokmat News
क्वाड सम्मेलन में जो बाइडेन ने कहा कि उन्होंने 2006 में ही कह दिया था कि 2020 तक भारत और अमेरिका दुनिया में सबसे करीबी देश होंगे। मोदी का स्वागत करने के बाद उन्हें बैठाते हुए बाइडन ने कहा कि वे उपराष्ट्रपति रहते हुए इस कुर्सी पर बैठते थे। इस पर अब आप बैठिये। व्हाइट हाउस के ओवल हाउस में बाइडन कई बार बेहद अनौपचारिक अंदाज में बात करते दिखे।
