जोगिंदर सिंह मान ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, आप में हो सकते हैं शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ptc news
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के भांजे और कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता जोगिंदर सिंह मान ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दिया। उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वो आरक्षित हलका फगवाड़ा से टिकट न मिलने की संभावना से नाराज थे। मान पूर्व सीएम बेअंत सिंह, रजिंदर कौर भट्ठल, हरचरन सिंह बराड़ एवं कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रहे हैं।
