शराब पार्टी स्कैंडल के बाद जॉनसन की लोकप्रियता में गिरावट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान शराब पार्टी करने पर घिरे ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की लोकप्रियता में गिरावट आई। रविवार को आए सर्वे के नतीजों के अनुसार, लेबर पार्टी के नेता कीया स्टारमर ने उन्हें पछाड़ दिया है। सर्वे में जॉनसन को 43% लोगों, जबकि स्टारमर को 57% लोगों का समर्थन हासिल हुआ है। सर्वे में शामिल 47% लोगों का कहना था कि जॉनसन को इस्तीफा दे देना चाहिए।
