x

भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया व जापान की नौसेनाओं का साझा युद्धाभ्यास शुरू

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

क्वाड देशों में शामिल चार देश भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाओं के बीच गुआम अपतटीय क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चार दिनी मलाबार युद्धाभ्यास शुरू हुआ। ये अभ्यास क्षेत्र में चीन की मुखरता को देखते हुए चार देशों के स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए सहयोग को मजबूत करने के संकल्प की पृष्ठभूमि में हो रहा है। पश्चिमी प्रशांत में इस नौसेना अभ्यास की मेजबानी अमेरिका कर रहा है।