सरकार की निंदा के बाद जॉर्डन की सेना ने प्रिंस हमजा को किया नजरबंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जॉर्डन की सेना ने प्रिंस हमजा को नजरबंद किया है। हमजा जॉर्डन के दिवंगत किंग हुसैन और उनकी पंसदीदा पत्नी क्वीन नूर के सबसे बड़े बेटे हैं। दरअसल, लॉकडाउन के बाद पटरी से उतरी जॉर्डन की अर्थव्यवस्था को लेकर हमजा ने किंग अब्दुल्ला को जिम्मेदार ठहराया। हमजा ने अपनी सरकार पर भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद और अक्षमता के आरोप लगाए हैं। सरकार की निंदा के बाद उन्हें नजरबंद कर दिया गया।
