x

ब्राजील में पत्रकार को राष्ट्रपति बोल्सोनारो से सवाल पूछना पड़ा महंगा, सुरक्षाकर्मियों ने की पिटाई

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: scroll

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो से जी-20 समिट पर सवाल पूछना एक पत्रकार को महंगा पड़ गया और उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। पत्रकार ने सुरक्षाकर्मी पर हिंसा का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार पत्रकार ने जैसे ही राष्ट्रपति बोल्सोनारो से जी-20 समिट में भाग नहीं लेने का कारण जानने की कोशिश की वैसे ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी भड़क गए और पत्रकार पर लात-घूसों की बौछार कर दी।