रांची में आज जेपी नड्डा आदिवासी रैली को करेंगे संबोधित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची आ रहे हैं। जहां वो मोरहाबादी मैदान में आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे। रैली में राज्य के विभिन्न हिस्सों से जनजातीय लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इससे पहले 4 अक्तूबर 2019 को नड्डा बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर हजारीबाग आए थे। आज रैली को संबोधित करने के बाद नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
