हिमाचल प्रदेश में आज आयोजित होगा जेपी नड्डा का रोड शो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आज सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर नगरोटा बगवां बाजार में रोड शो होगा। उसके बाद यहीं गांधी मैदान में नड्डा दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें जेपी नड्डा की इस चुनावी जनसभा में भाजपा का कौन विधायक और पूर्व विधायक लोगों की कितनी भीड़ लाता है, इसका रिकॉर्ड रखा जाएगा।
