जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के अगले सीजेआई नियुक्त, 9 नवंबर को लेंगे शपथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 9 नवंबर को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति की। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी। जस्टिस चंद्रचूड़ देश के 50वें सीजेआई होंगे। उनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक होगा। वह जस्टिस यूयू ललित का स्थान लेंगे, जो 8 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। बता दें, उनके पिता वाईवी चंद्रचूड़ भी देश के चीफ जस्टिस रह चुके हैं।