देश के नए सीजेआई होंगे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, आज लेंगे शपथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
देश के नए सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे। वे आज शपथ लेंगे। आज ही पूर्व सीजेआई यूयू ललित रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ भारत के 50वें चीफ जस्टिस होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सीजेआई नियुक्त किया। उनका कार्यकाल 9 नवंबर 2022 से 10 नवंबर 2024 तक होगा। जस्टिस चंद्रचूड़ 16वें सीजेआई यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ के बेटे हैं। पूर्व सीजेआई यूयू ललित ने उनके नाम की सिफारिश की थी।
