अधिकारी की पिटाई करने पर, कैलाश विजयवर्गीय का MLA बेटा गिरफ्तार
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Twitter
बीजेपी के MLA और कैलाश विजयवर्गीय के बेटे को,इंदौर नगर निगम के अधिकारी की बल्ले से पिटाई पर मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि आकाश विजयवर्गीय का मारपीट करते हुए कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था।इस वीडियो में वह निगम अधिकारी से साथ मारपीट कर रहे थे।यहां पर इंदौर के निगम अधिकारियों की टीम जर्जर मकानों को तोड़ने के लिए आई थी।लेकिन आकाश विजयवर्गीय उनपर ही बरस पड़े।
